राजकीय मध्य विद्यालय में तोड़-फोड़

बारियातू. प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने तोड़-फोड़ की. विद्यालय भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ कर लोग अंदर घुसे. टेबल को पटक दिया. ड्रावर में रखे कागजात फेंक दिये. प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनंदन प्रसाद ने घटना की सूचना बीइइओ कार्यालय को दे दी है. मालूम हो कि उक्त विद्यालय […]

बारियातू. प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने तोड़-फोड़ की. विद्यालय भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ कर लोग अंदर घुसे. टेबल को पटक दिया. ड्रावर में रखे कागजात फेंक दिये. प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनंदन प्रसाद ने घटना की सूचना बीइइओ कार्यालय को दे दी है. मालूम हो कि उक्त विद्यालय इन दिनों जुआरियों व शराबियों का अड्डा बन गया है. विद्यालय खुलने के पहले व बंद होने के बाद यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है. विद्यालय के सहायक शिक्षकों ने बताया कि पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है. चोरी की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >