मां जगदंबा मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

बरवाडीह. बरवाडीह-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुर्गीडीह ग्राम के पास नवनिर्मित सीआरपीएफ कैंप परिसर में मां जगदंबा मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. कमांडेंट रमेश कुमार व बरवाडीह के सहायक कमांडेंट योगेश मीणा द्वारा पूजा अर्चना की गयी. प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भजन-कीर्तन व अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ. बुधवार को प्रसाद वितरण व […]

बरवाडीह. बरवाडीह-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुर्गीडीह ग्राम के पास नवनिर्मित सीआरपीएफ कैंप परिसर में मां जगदंबा मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. कमांडेंट रमेश कुमार व बरवाडीह के सहायक कमांडेंट योगेश मीणा द्वारा पूजा अर्चना की गयी. प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भजन-कीर्तन व अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ. बुधवार को प्रसाद वितरण व भंडारा का कार्यक्रम होगा. इससे पूर्व कैंप में कंपनी कार्यालय व आवास परिसर का उदघाटन कमांडेंट रमेश कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >