14 लेट-5- धरना में शामिल रसोइया, संयोजिका व अन्य.विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ ने दिया धरना लातेहार. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. अध्यक्षता कन्हाई सिंह ने की. उन्होंने रसोइया व संयोजिका का मानदेय पुड्डूचेरी राज्य की तर्ज पर नौ हजार रुपये प्रतिमाह कर उनकी सेवा स्थायी करने की मांग की. रसोइया के लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग करते हुए रसोइया, संयोजिका व अध्यक्षों को मनमाने तरीके से हटाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की. भाकपा नेता गोपाल प्रसाद ने कहा कि रसोइया विद्यालयों में खाना बनाने के साथ-साथ खाना खिलाने तक की पूरी जवाबदेही निभाती हैं, लेकिन सरकार उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दे पा रही है. सेलेस्टीन कुजूर ने रसोइया, संयोजिका व अध्यक्षों का पांच-पांच लाख रुपये का बीमा कराने की मांग की. संघ की मांग पूरी नहीं करने पर 30 जुलाई को जिला मुख्यालय में रोषपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. धरना में उप मुखिया रामगणेश सिंह, मिथिलेश सिंह, भागवत सिंह, सेलेस्टीन कुजूर समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सौंपा गया.
मानदेय बढ़े, सेवा स्थायी हो
14 लेट-5- धरना में शामिल रसोइया, संयोजिका व अन्य.विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ ने दिया धरना लातेहार. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका एवं अध्यक्ष संघ द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. अध्यक्षता कन्हाई सिंह ने की. उन्होंने रसोइया व संयोजिका का मानदेय पुड्डूचेरी राज्य की तर्ज […]
