लातेहार. शहर के व्यस्ततम बाइपास चौक में नगर पंचायत द्वारा लगाया गया हाइमास्ट लाइट एक सप्ताह से नहीं जल रहा है. लाइट नहीं जलने से शाम ढलते ही चौक पर अंधेरा छा जाता है. लोगों का कहना है कि हाइमास्ट लाइट जलने से बहेराटांड़ तक रोशन रहता था. ज्ञात हो कि गत वर्ष अक्तूबर के करीब हाइमास्ट लाइट लगायी गयी थी. लेकिन एक वर्ष से पहले ही लाइट खराब हो गयी. वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत द्वारा बाइपास चौक में लाखों रुपये खर्च कर एलइडी लाइट लगायी गयी है. लोगों का कहना है कि एलइडी लाइट जुगनू की तरह टिमटिमाता रहता है. इसलिए इसके जलने का कोई मतलब नहीं है.
बाइपास चौक का हाइमास्ट लाइट खराब
लातेहार. शहर के व्यस्ततम बाइपास चौक में नगर पंचायत द्वारा लगाया गया हाइमास्ट लाइट एक सप्ताह से नहीं जल रहा है. लाइट नहीं जलने से शाम ढलते ही चौक पर अंधेरा छा जाता है. लोगों का कहना है कि हाइमास्ट लाइट जलने से बहेराटांड़ तक रोशन रहता था. ज्ञात हो कि गत वर्ष अक्तूबर के […]
