लातेहार. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक संजय कुमार भगत ने अपने कार्यालय कक्ष में मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की. एफटीओ भुगतान में हो रहे विलंब के संबंध में बैंक एवं डाकघर के अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि बैंकों द्वारा भुगतान समय पर हो रहा है, लेकिन डाकघरों द्वारा इसमें विलंब हो रहा है. यह गंभीर मामला है. पूछे जाने पर डाकघर निरीक्षक ने बताया कि प्रधान डाकघर, मेदिनीनगर से विलंब होने के कारण भुगतान शीघ्र नहीं हो पाता है. श्री भगत ने कहा कि मनरेगा के प्रावधानों का उल्लंघन होने पर संबंधित एजेंसी व पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद, सहायक अभियंता अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे.
डीआरडीए निदेशक ने की मनरेगा योजना की समीक्षा
लातेहार. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक संजय कुमार भगत ने अपने कार्यालय कक्ष में मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की. एफटीओ भुगतान में हो रहे विलंब के संबंध में बैंक एवं डाकघर के अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि बैंकों द्वारा भुगतान समय पर हो रहा है, लेकिन डाकघरों द्वारा इसमें विलंब हो […]
