एक सप्ताह से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

लातेहार. सदर प्रखंड के पांडेयपुरा पंचायत के तीन गांव विगत एक सप्ताह से अंधेरे में है. इनमें पंचायत के पांडेयपुरा, मानिकपुरा व मुक्का गांव शामिल है. ट्रांसफारमर खराब होने की जानकारी बिजली विभाग को दी गयी है. लेकिन अभी तक विभाग का कोई कर्मी या अभियंता इसकी सुधी लेने नहीं आये. ग्रामीणों ने बताया कि […]

लातेहार. सदर प्रखंड के पांडेयपुरा पंचायत के तीन गांव विगत एक सप्ताह से अंधेरे में है. इनमें पंचायत के पांडेयपुरा, मानिकपुरा व मुक्का गांव शामिल है. ट्रांसफारमर खराब होने की जानकारी बिजली विभाग को दी गयी है. लेकिन अभी तक विभाग का कोई कर्मी या अभियंता इसकी सुधी लेने नहीं आये. ग्रामीणों ने बताया कि जब वे विभाग जाते है, तो अधिकारी कहते है कि जाइये ठीक करा दिया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि आश्वासन से अब हमलोग तंग आ गये हैं. ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांरफारमर दुरुस्त करने या फिर बदलने की मांग विद्युत कार्यपालक अभियंता, लातेहार से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >