तसवीर-11 लेट-14- दीप प्रज्जवलित करते अधिकारी)लातेहार: सदर अस्पताल परिसर में आयोजित परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त बालमुकुंद झा ने कहा कि परिवार स्वास्थ्य मे सहियाओं की भूमिका अहम है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के संबंध में जागरुक करना आवश्यक है. जिले में बेहतर कार्य करने वाले सहियाओं को आगामी 15 अगस्त को सम्मानित किया जायेगा. इससे पहले उपायुक्त श्री झा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपायुक्त ने आगे कहा कि विश्व में भारत जनसंख्या के हिसाब से दूसरे स्थान पर है. बढ़ती जनसंख्या से देश का विकास बाधक बन रहा है. जनसंख्या रोकने के लिए पुरुष नसबंदी व महिला बंध्याकरण जरुरी है. मौके पर सिविल सर्जन कलाचंद सिंह मुंडा ने कहा कि परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा को लेकर जिले में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए सामुहिक प्रयास आवश्यक है. उन्होने बताया कि इस पखवारा के तहत सदर अस्पताल में 335 पुरुष नसबंदी एवं बंध्याकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मंच का संचालन डीपीएम जया रेशमा खाखा ने किया. मौके पर डा एसपी शर्मा, डा लक्षमण प्रसाद, डा सुनील राम समेंत कई एएनएम व सहिया आदि उपस्थित थे.
बेहतर कार्य करने वाले सहियाआंे को पुरस्कृत किया जायेगा
तसवीर-11 लेट-14- दीप प्रज्जवलित करते अधिकारी)लातेहार: सदर अस्पताल परिसर में आयोजित परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त बालमुकुंद झा ने कहा कि परिवार स्वास्थ्य मे सहियाओं की भूमिका अहम है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के संबंध में जागरुक करना आवश्यक है. जिले में बेहतर कार्य करने वाले सहियाओं को […]
