पारा शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा

लातेहार: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के पारा शिक्षकों ने लातेहार व मनिका विधायक को नियमित करने एवं सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की. लातेहार प्रखंड के पारा शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में विधायक प्रकाश राम को संबोधित एक ज्ञापन झाविमो नेता सह उप प्रमुख शमसुल होदा को सौंपा. ज्ञापन […]

लातेहार: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के पारा शिक्षकों ने लातेहार व मनिका विधायक को नियमित करने एवं सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की. लातेहार प्रखंड के पारा शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में विधायक प्रकाश राम को संबोधित एक ज्ञापन झाविमो नेता सह उप प्रमुख शमसुल होदा को सौंपा. ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संरक्षक अभिनय मिश्र, जिला महसचिव अनूप कुमार, प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, दिनेश ठाकुर, दिलीप प्रसाद, एकबाल अंसारी, प्रकाश सिंह, बलराम प्रसाद व मनोज कुमार मिंज का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >