बीरी उरांव अध्यक्ष व केके सिंह सचिव बने

लातेहार. झारखंड राज्य खनिज विकास निगम कर्मचारी संघ, सिकनी (लातेहार) के पदधारियों का चयन किया गया. मौके पर राज्य अध्यक्ष महेश कुमार सिंह एवं राज्य उपाध्यक्ष शंभु कुमार शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित थे. बीरी उरांव को संघ का अध्यक्ष एवं केके सिंह को सचिव चुना गया. जबकि उपाध्यक्ष ललितेश्वर कुमार व कौलेश्वर यादव, संयुक्त […]

लातेहार. झारखंड राज्य खनिज विकास निगम कर्मचारी संघ, सिकनी (लातेहार) के पदधारियों का चयन किया गया. मौके पर राज्य अध्यक्ष महेश कुमार सिंह एवं राज्य उपाध्यक्ष शंभु कुमार शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित थे. बीरी उरांव को संघ का अध्यक्ष एवं केके सिंह को सचिव चुना गया. जबकि उपाध्यक्ष ललितेश्वर कुमार व कौलेश्वर यादव, संयुक्त सचिव करण चंद मुरमू व रज्जाक अहमद, कोषाध्यक्ष समर विजय भगत को बनाया गया है. कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में सतीश कुमार सिंह, शंभू कुमार शर्मा, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, अजय कुमार यादव, दिनेश्वर उरांव, महेश्वर प्रसाद यादव, मसिया उरांव व विरेंद्र राम को शामिल किया गया है. बैठक में गत पांच जुलाई से बंद सिकनी कोलियरी को शीघ्र खुलवाने की मांग की गयी. इसके अलावा कर्मचारियों के बैठने के लिए माकूल स्थान व कार्यालय भवन की मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >