लातेहार. शहर के व्यस्तम बाइपास चौक में नगर पंचायत के द्वारा लगायी गयी मास्ट लाइट एक सप्ताह से नहीं जल रही है. लाइट नहीं जलने से शाम ढलते ही चौक पर वीरानी छा जाती है. लोगों का कहना है कि मास्ट लाइट जलने से बाइपास चौक के अलावा बहेराटांड़ तक रोशन रहता था. लाइट नहीं जलने से शाम ढलते ही चारों ओर अंधेरा हो जाता है. बारिश के इस मौसम में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गत वर्ष दुर्गा पूजा मे बाइपास चौक पर मास्ट लाइट लगायी गयी थी. लेकिन एक वर्ष पूरा होने से पहले ही खराब हो गयी. नगर पंचायत द्वारा शहर के बाइपास चौक पर लाखों रुपये खर्च कर एलइडी लाइट लगायी गयी है. लेकिन लोगों का कहना है कि एलइडी लाइट जुगनू की तरह ही टिमटिमाता रहता है.
नहीं जलती बाइपास चौक की मास्ट लाइट
लातेहार. शहर के व्यस्तम बाइपास चौक में नगर पंचायत के द्वारा लगायी गयी मास्ट लाइट एक सप्ताह से नहीं जल रही है. लाइट नहीं जलने से शाम ढलते ही चौक पर वीरानी छा जाती है. लोगों का कहना है कि मास्ट लाइट जलने से बाइपास चौक के अलावा बहेराटांड़ तक रोशन रहता था. लाइट नहीं […]
