अवश्य....बालूमाथ में प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को

चंदवा/ बालूमाथ. स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालूमाथ में रविवार 12 जुलाई को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक है. आदर्श नगर स्थित विद्या कोचिंग सेंटर के माध्यम से यह समारोह संचालित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में बालूमाथ, हेरहंज […]

चंदवा/ बालूमाथ. स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालूमाथ में रविवार 12 जुलाई को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक है. आदर्श नगर स्थित विद्या कोचिंग सेंटर के माध्यम से यह समारोह संचालित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में बालूमाथ, हेरहंज व बारियातू प्रखंड के टॉपर विद्यार्थी के अलावा अन्य परीक्षा में अव्वल प्रतिभागी सम्मानित किये जायेंगे. इसके लिए एम शमीम बालूमाथ (9334344770), अरशद आजमी बारियातू (9308978914) व प्रदीप यादव हेरहंज (7488458980) से संपर्क किया जा सकता है. विद्या कोचिंग के सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. संचालक एन सिन्हा से भी जानकारी ली जा सकती है. स्थानीय प्रतिनिि२ध द्वारा सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >