लातेहार. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त बालमुकुंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें मनरेगा एवं मेसो परियोजना के तहत चल रही योजना के अलावा विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने चुनाव कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने एवं आवश्यक तैयारी कर लेने का निर्देश जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दिया. उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर गठित कोषांगों को अपना दायित्व ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ निभाने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, मेसो परियोजना पदाधिकारी सत्येंद्र तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार व महुआडांड़, जिला योजना पदाधिकारी निर्मल कुमार झा समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
विकास योजना व पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा
लातेहार. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त बालमुकुंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें मनरेगा एवं मेसो परियोजना के तहत चल रही योजना के अलावा विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने चुनाव कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने एवं आवश्यक तैयारी […]
