8 लेट-2- कार्यशाला को संबोधित करते डीडीसी.प्रोजेक्ट लाइफ मनरेगा विषय पर कार्यशालाप्रतिनिधि, लातेहारसमाहरणालय के बेसमेंट में प्रोजेक्ट लाइफ मनरेगा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार से शुरू हुई. पहले दिन जिले के बरवाडीह, मनिका, लातेहार एवं चंदवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, बीपीओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया. उदघाटन उप विकास आयुक्त शकील जब्बार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों में मशीन का प्रयोग बिल्कुल नहीं हो, इसका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए. उन्होंने सप्ताह में दो दिन आवश्यक रूप से पंचायतों में चल रही योजनाओं का निरीक्षण करने का निर्देश जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया. डीडीसी ने कहा कि कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार द्वारा अब टैबलेट देने की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य मनरेगा में 100 दिन के रोजगार के अतिरिक्त जॉब कार्ड धारियों को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार दिलाना भी है.
मनरेगा कार्य में मशीन का प्रयोग रोकें: डीडीसी
8 लेट-2- कार्यशाला को संबोधित करते डीडीसी.प्रोजेक्ट लाइफ मनरेगा विषय पर कार्यशालाप्रतिनिधि, लातेहारसमाहरणालय के बेसमेंट में प्रोजेक्ट लाइफ मनरेगा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार से शुरू हुई. पहले दिन जिले के बरवाडीह, मनिका, लातेहार एवं चंदवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, बीपीओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया. उदघाटन उप विकास […]
