लातेहार. शहर के वार्ड संख्या दो स्थित राजहार क्षेत्र छह दिन से अंधेरे में है. गांधी कॉलेज के पास लगे ट्रांसफारमर के खराब रहने के कारण इस क्षेत्र को वैकल्पिक रूप से माको मोड़ स्थित ट्रांसफारमर से बिजली दी गयी है. लेकिन छह दिन से माको मोड़ स्थित ट्रांसफारमर भी खराब है. बिजली नहीं रहने के कारण क्षेत्र में स्थित गुरुकुल के छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इसी क्षेत्र में अवस्थित पिछड़ी जाति बालक छात्रावास के बच्चे मोबाइल की रोशनी में खाना आदि बना रहे हैं. गुरुकुल के सहयोगी कार्यकर्ता सुरेंद्र उरांव ने उपायुक्त समेत अनुमंडल पदाधिकारी, नगर पंचायत व विद्युत कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन भेज कर शीघ्र बिजली सेवा बहाल करने की मांग की है.
राजहार क्षेत्र छह दिन से अंधेरे में
लातेहार. शहर के वार्ड संख्या दो स्थित राजहार क्षेत्र छह दिन से अंधेरे में है. गांधी कॉलेज के पास लगे ट्रांसफारमर के खराब रहने के कारण इस क्षेत्र को वैकल्पिक रूप से माको मोड़ स्थित ट्रांसफारमर से बिजली दी गयी है. लेकिन छह दिन से माको मोड़ स्थित ट्रांसफारमर भी खराब है. बिजली नहीं रहने […]
