बीडीओ ने योजनाओं की समीक्षा की

लातेहार. बीडीओ उत्तम प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र सौंपने का निर्देश दिया. मतदाता सूची विखंडन की समीक्षा कर इस कार्य को 10 जुलाई तक संपन्न कर लेने का निर्देश दिया. उन्होंने 25 जुलाई तक मतदाता सूची को […]

लातेहार. बीडीओ उत्तम प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र सौंपने का निर्देश दिया. मतदाता सूची विखंडन की समीक्षा कर इस कार्य को 10 जुलाई तक संपन्न कर लेने का निर्देश दिया. उन्होंने 25 जुलाई तक मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया. कहा कि अगर किसी मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा जा सका है, तो उसे कारण के साथ प्रस्तुत करें. मौके पर स्वास्तीन कुजूर, नागेश्वर प्रसाद रजक, मनोज प्रसाद, अर्जुन लकड़ा, एडवर्ड तिर्की व महेश मुंडा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >