कैप्शन….6 लेट 2…स्टूडियो में घुसा ट्रकलातेहार. शहर में सोमवार को तीन सड़क हादसे हुए. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ-75 पर उदयपूरा घाटी के पास ट्रक एवं टैंकर में टक्कर हो गयी. ट्रक रांची से मेदिनीनगर जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से ट्रक की टक्कर हो गयी. दोनों वाहनों के चालकों ने दुर्घटना टालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन टैंकर के पिछले हिस्से से ट्रक टकरा गया. दुर्घटना में टैंकर सड़क के नीचे उतर गया. दूसरी दुर्घटना शहर के कचहरी मोड़ के पास हुई. एक अखबार ढोनेवाली जीप असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा कर सड़क पर पलट गयी. दुर्घटना के बाद करीब पांच घंटे तक विद्युत सेवा बाधित रही. बाद में दूसरे वाहन से अखबार को गंतव्य तक भेजा गया. तीसरी दुर्घटना मुख्य पथ पर भारतीय स्टेट बैंक के पास घटी. विनित स्टूडियो में एक 10 पहिया ट्रक घुस गया. रांची से मेदिनीनगर जा रहे उक्त ट्रक (बीआर 24 जी 3111) में चावल लदा था. उक्त स्थान के पास ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे असंतुलित होकर स्टूडियो में घुस गया. घटना के बाद चालक फरार हो गया. समाचार लिखे जाने तक ट्रक को हटाया नहीं जा सका था.
2....लातेहार शहर में तीन हादसे, कोई हताहत नहीं
कैप्शन….6 लेट 2…स्टूडियो में घुसा ट्रकलातेहार. शहर में सोमवार को तीन सड़क हादसे हुए. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ-75 पर उदयपूरा घाटी के पास ट्रक एवं टैंकर में टक्कर हो गयी. ट्रक रांची से मेदिनीनगर जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से ट्रक की […]
