स्कूल परिसर में जल जमाव, पठन-पाठन प्रभावित

6 चांद 1 : चंदवा. रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से रामवि चंदवा परिसर में जलजमाव हो गया. इस कारण सोमवार को विद्यालय में अध्यापन कार्य प्रभावित रहा. इसी परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भी संचालित है. प्रवेश द्वार तक पानी जमा रहने के कारण बच्चियों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. […]

6 चांद 1 : चंदवा. रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से रामवि चंदवा परिसर में जलजमाव हो गया. इस कारण सोमवार को विद्यालय में अध्यापन कार्य प्रभावित रहा. इसी परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भी संचालित है. प्रवेश द्वार तक पानी जमा रहने के कारण बच्चियों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. विद्यालय की प्राचार्य विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन अरुणा लकड़ा ने पानी की निकासी के लिए स्थायी कदम उठाने की मांग जिला प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >