वृद्धावस्था पेंशन को लेकर दो दिनी शिविर शुरू

6 चांद 2 : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उमड़ी भीड़ चंदवा. उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दो दिनी शिविर शुरू हुआ. शिविर में नये लाभुक का नाम जोड़ने व मृतकों का नाम हटाने की प्रक्रिया की जायेगी. सीओ रविश राज सिंह […]

6 चांद 2 : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उमड़ी भीड़ चंदवा. उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दो दिनी शिविर शुरू हुआ. शिविर में नये लाभुक का नाम जोड़ने व मृतकों का नाम हटाने की प्रक्रिया की जायेगी. सीओ रविश राज सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी अंचल निरीक्षक मो अलिमुद्दीन व अंचल कर्मी के अलावे सभी पंचायत के मुखिया, पंसस, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, झाविमो नेता विजय कुमार दुबे शिविर में मौजूद थे. करीब 1200 फॉर्म भरे गये. लाभुकों की भीड़ फॉर्म, पासपोर्ट फोटो, विभिन्न कागजातों की फोटो कॉपी को लेकर दुकानों पर जमी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >