6 चांद 3 : बीज वितरण करते साइडिंग इंचार्ज. चंदवा. हिंडालको इंडस्ट्रीज लि. (खान प्रभाग लोहरदगा) के संयुक्त अध्यक्ष बिजेश कुमार झा के निर्देश पर हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट द्वारा सोमवार को टोरी अन लोडिंग स्टेशन में बीज वितरण शिविर लगाया गया. साइडिंग इंचार्ज अभिषेक कुमार ने 400 लोगों के बीच मक्का व धान बीज का वितरण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि हिंडालको प्रबंधन श्रमिकों के समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. बीज वितरण के बाद प्रबंधन का निर्देश मिलते ही किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बेहतर उत्पादन के गुर बताये. बीज लेने के लिए अलौदिया, कामता, हरैया, कुजरी, बोरसीदाग, महुआमिलान, जमीरा, चंदवा, पतराटोली, टुढ़ामू, सरलाही समेत विभिन्न गांवों के लोग पहंुचे थे. मौके पर हिंडालको कर्मी एसपी मौर्या, मृत्युंजय उपाध्याय, नवल किशोर सिंह, आरएन पांडेय व चिकित्सक डॉ कुमुद प्रमुख रूप से मौजूद थे.
हिंडालकों ने धान व मक्का बीज का वितरण किया
6 चांद 3 : बीज वितरण करते साइडिंग इंचार्ज. चंदवा. हिंडालको इंडस्ट्रीज लि. (खान प्रभाग लोहरदगा) के संयुक्त अध्यक्ष बिजेश कुमार झा के निर्देश पर हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट द्वारा सोमवार को टोरी अन लोडिंग स्टेशन में बीज वितरण शिविर लगाया गया. साइडिंग इंचार्ज अभिषेक कुमार ने 400 लोगों के बीच मक्का व धान बीज […]
