पुनर्वास नहीं, तो करेंगे आंदोलन

5 लेट 1- बैठक को संबोधित करते वार्ड सदस्य. फ्लायर…विस्थापितों की बैठक में लिया गया निर्णयप्रतिनिधि, लातेहारशहर के चंदनडीह मुहल्ले में तीन वर्ष पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विस्थापित हुए लोगों की बैठक रविवार को चंदनडीह मुहल्ला स्थित चिल्ड्रेन पार्क के समीप हुई. अध्यक्षता वार्ड सदस्य इंद्रदेव उरांव ने की. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण […]

5 लेट 1- बैठक को संबोधित करते वार्ड सदस्य. फ्लायर…विस्थापितों की बैठक में लिया गया निर्णयप्रतिनिधि, लातेहारशहर के चंदनडीह मुहल्ले में तीन वर्ष पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विस्थापित हुए लोगों की बैठक रविवार को चंदनडीह मुहल्ला स्थित चिल्ड्रेन पार्क के समीप हुई. अध्यक्षता वार्ड सदस्य इंद्रदेव उरांव ने की. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर हटाये गये लोग वर्षों से चंदनडीह में रह रहे थे. ये भूमिहीन हैं. इनकी आजीविका का साधन मजदूरी है. चंदनडीह में किसी प्रकार अपना घर बना कर रह रहे थे. लेकिन 2011 में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें विस्थापित कर दिया. प्रशासन विस्थापितों के पुनर्वास की व्यवस्था करने का आश्वासन तो देता है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है. बैठक में सात जुलाई को उपायुक्त की जनता दरबार में इस संबंध में आवेदन देने का निर्णय लिया गया. यह भी कहा गया कि अगर एक सप्ताह के बाद पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गयी, तो आंदोलन किया जायेगा. इसके तहत पहले चरण में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. बैठक में पांडेयपूरा पंचायत के कीनामाड़ में गैर मजरूआ जमीन पर प्रत्येक विस्थापित परिवार को चार डिसमिल जमीन एवं सरकारी आवास देकर बसाने की मांग की गयी. साथ ही विस्थापित परिवारों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करने की भी मांग की गयी. मौके पर रविकांत पासवान, भोला बैठा, उदय राम, युगल किशोर प्रसाद, शंकर बैठा, संगीता देवी, विजय राम, अंतु साव, पिंटू कुमार, सुलेंद्र राम, भुनेश्वर राम, राजेश राम, दीपक भुइयां, अभय पासवान, सुरेंद्र भुइयां, गुलाबी भुइयां, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >