लातेहार. जिला में 2015-16 के लिए खरीफ फसल का बीज वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. किसान अपने नजदीकी लैंपस से मक्का व धान बीज का क्रय अनुदानित मूल्य पर कर सकते हैं. जिला में अब तक एनएमएच 803 मक्का बीज 150.3 क्विंटल एवं आइआर 64 धान बीज 380 क्विंटल उपलब्ध कराया गया है. ललाट धान बीज 625.9 क्विंटल उपलब्ध कराया गया है.हेरहंज में बीज उपलब्ध नहीं : हेरहंज प्रखंड के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलने वाली धान-मक्का बीज का लाभ नहीं मिल पा रहा है. हेरहंज लैंपस को अब तक बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है. बारियातू प्रखंड में मात्र 15 क्विंटल धान बीज ही उपलब्ध हो पाया था.चार प्रखंड में मक्का बीज उपलब्धजिले के चार प्रखंड के लैंपस में मक्का का बीज उपलब्ध करा दिया गया है. जानकारी के अनुसार चंदवा, बालूमाथ, गारू और महुआडांड़ लैंपस में मक्का का बीज उपलब्ध है. शेष प्रखंडों में मक्का का बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं.
लैंपस में मक्का व धान बीज उपलब्ध
लातेहार. जिला में 2015-16 के लिए खरीफ फसल का बीज वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. किसान अपने नजदीकी लैंपस से मक्का व धान बीज का क्रय अनुदानित मूल्य पर कर सकते हैं. जिला में अब तक एनएमएच 803 मक्का बीज 150.3 क्विंटल एवं आइआर 64 धान बीज 380 क्विंटल उपलब्ध कराया गया है. ललाट […]
