15 जून को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थीडीजीपी ने मामले के जल्द उदभेदन का आश्वासन दिया थाप्रतिनिधि, चंदवाप्रदूषण के खिलाफ आंदोलनरत जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता प्रहलाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू की हत्या के 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इस घटना को लेकर डीजीपी डीके पांडेय भी चंदवा पहुंचे थे. उन्होंने परिजनों समेत नागरिकों को घटना का जल्द उदभेदन का आश्वासन दिया था. लेकिन एक पखवारा बीतने के बाद भी मामले का उदभेदन नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति असंतोष है. वहीं राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, प्रदीप बलमुचू, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, विधायक प्रकाश राम, विधायक प्रदीप यादव, आइजी पलामू ए नटराजन, डीआइजी साकेत कुमार सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, मानवाधिकार टीम, खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय, सांसद सुनील सिंह, मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह, उपायुक्त बी झा समेत कई लोगों ने स्व प्रसाद के परिजनों से मिल कर घटना पर शोक व्यक्त किया था तथा मामले की सीबीआइ जांच का आश्वासन दिया था. अनुसंधान जारी है : एसडीपीओ लादू बाबू हत्याकांड की बाबत पूछे जाने पर एसडीपीओ लातेहार रोशन गुडि़या ने बताया कि अनुसंधान सही दिशा में चल रहा है. जल्द ही मामले का उदभेदन होगा. हत्यारे पकड़े जायेंगे. उन्होंने लोगों से संयमित रहते हुए गुप्त सूचना देने की अपील की है. नये थानेदार ने योगदान दिया एसपी अनूप बिरथरे के आदेशानुसार 30 जून को रतन कुमार सिंह ने नये थाना प्रभारी के रूप में चंदवा थाना में योगदान दिया. इसके पूर्व यहां प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक हरि लाल चौहान थाना प्रभारी थे.
प्रहलाद के हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर
15 जून को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थीडीजीपी ने मामले के जल्द उदभेदन का आश्वासन दिया थाप्रतिनिधि, चंदवाप्रदूषण के खिलाफ आंदोलनरत जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता प्रहलाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू की हत्या के 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर […]
