सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक का दायित्व बढ़ जाता है

30 लेट 2- समारोह में विचार रखते मो इसराफिल.लातेहार. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मो इसराफिल अंसारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक का दायित्व और बढ़ जाता है. वह राजकीय मध्य विद्यालय में विदाई समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि हर विद्यालय में उन्हें सहयोगी शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला. शिक्षक सेवानिवृत्ति के बाद […]

30 लेट 2- समारोह में विचार रखते मो इसराफिल.लातेहार. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मो इसराफिल अंसारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक का दायित्व और बढ़ जाता है. वह राजकीय मध्य विद्यालय में विदाई समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि हर विद्यालय में उन्हें सहयोगी शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला. शिक्षक सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं. शिक्षक संघ के नारायण प्रसाद ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आसपास के निरक्षरों को साक्षर बनाना एवं बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना शिक्षक का दायित्व बनता है. शिक्षक बलिराम सिंह ने भी अपने विचार रखे. समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवंती देवी, भगतू नगेशिया समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >