30 लेट 4- पुतला फूंकते प्रदर्शनकारी.लातेहार. आदिवासियों का जाति, आवासीय व आय प्रमाणपत्र बनाने में शपथ पत्र (एफिडेविट) देने की अनिवार्यता समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर लातेहार व बरवाडीह प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक प्रकाश राम व उपायुक्त बालमुकुंद झा का पुतला फूंका. एआइपीएफ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदर्शनकारी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, बिना स्थानीय नीति घोषित किये सरकारी नौकरी में बहाली नहीं लेने एवं सरयू एक्शन प्लान क्षेत्र में बन रही इंदिरा आवास के दूसरे किस्त का भुगतान करने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा आदिवासियों का जाति, आवासीय समेत कई अन्य प्रमाणपत्र बनाने में शपथ पत्र अनिवार्य कर दिया गया है. शपथ पत्र बनवाने में 150 से 200 रुपये तक का खर्च आता है. गरीब आदिवासी यह खर्च कहां से वहन करेंगे. इससे पहले बाजारटांड़ से पुतले के साथ शवयात्रा निकाली गयी. जो समाहरणालय मोड़ होते हुए झरिया डैम पहुंची. यहां पुल के नीचे पुतलों को जलाया गया. नेतृत्व माले नेता कन्हाई सिंह व गोपाल सिंह कर रहे थे. इस दौरान दुर्गा प्रसाद, रामगणेश सिंह, चेतन यादव, भागवत सिंह, राजेश उरांव, बिफा परहिया, सुकलदेव सिंह, योगेंद्र उरांव आदि मौजूद थे.
मांगों को लेकर प्रदर्शन, पुतला फूंका
30 लेट 4- पुतला फूंकते प्रदर्शनकारी.लातेहार. आदिवासियों का जाति, आवासीय व आय प्रमाणपत्र बनाने में शपथ पत्र (एफिडेविट) देने की अनिवार्यता समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर लातेहार व बरवाडीह प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक प्रकाश राम व उपायुक्त बालमुकुंद झा का पुतला फूंका. एआइपीएफ के तत्वावधान में […]
