29 बीएआर 1 धरना को संबोधित करते वक्ता. बरवाडीह. सुदर्शन भगत हत्या की जांच सीबीआइ से कराने व विधायक कमल किशोर भगत पर से मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. अध्यक्षता करते हुए प्रमंडलीय संयोजक मुरलीधर प्रसाद ने कहा कि एक साजिश के तहत झारखंड आंदोलनकारियों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. यही कारण है कि 1993 में दर्ज कराये गये कथित झूठे मामले में लोहरदगा विधायक कमल किशोर भगत को सजा हुई. दीनानाथ राम ने सुदर्शन भगत के परिजनों को उचित न्याय दिलाने की मांग की. मुटकुम राम ने 1993 की घटना की सीबीआइ जांच कराने की बात कही. धरना को वीरेंद्र ठाकुर, कुंदन कुमार, लाल मोहन सिंह, संतोष कुमार, राकेश रंजन कुमार समेत कई लोगों ने संबोधित किया. संचालन ऋषि प्रजापति ने किया. इससे पूर्व आंदोलनकारियों ने रविवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. धरना के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा.
झारखंड आंदोलनकारियों ने दिया धरना
29 बीएआर 1 धरना को संबोधित करते वक्ता. बरवाडीह. सुदर्शन भगत हत्या की जांच सीबीआइ से कराने व विधायक कमल किशोर भगत पर से मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. अध्यक्षता करते हुए प्रमंडलीय संयोजक मुरलीधर प्रसाद ने कहा कि एक साजिश के […]
