टेंपो के धक्के से साइकिल सवार जख्मी

लातेहार. बाइपास चौक में टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक टेंपो ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. साइकिल सवार को घुटनों में चोट आयी है. जानकारी के अनुसार गुड्डू कुमार नामक छात्र ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से बाइपास रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे […]

लातेहार. बाइपास चौक में टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक टेंपो ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. साइकिल सवार को घुटनों में चोट आयी है. जानकारी के अनुसार गुड्डू कुमार नामक छात्र ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से बाइपास रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ने साइकिल में धक्का मार दिया. जिससे छात्र सड़क पर गिर गया. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टेंपो तेज रफ्तार में था. चालक भी नाबालिग था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >