– सुनीलकुमार –
132/33 केवीए ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन आज
लातेहार : लातेहार शहरी क्षेत्र के करकट ग्राम में निर्मित 132/33 केवीए पावर ग्रिड सब स्टेशन का उदघाटन 30 सितंबर को राज्य के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह द्वारा किया जायेगा. इसे लेकर लातेहार जिला वासियों में हर्ष है.
मालूम हो कि उक्त ग्रिड का निर्माण तीन वर्ष पहले 150 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था. ट्रांसमिशन लाइन का टावर नहीं लगने से ग्रिड शुरू नहीं हो पा रहा था.
फॉल्ट से मिलेगा छुटकारा : 132/33 केवीए ग्रिड को लोहरदगा ग्रिड से जोड़ने के लिए कुल 171 संचरण टावर लगाये गये हैं.
इसके चालू होने से अब चंदवा–लातेहार के बीच खंभों के सहारे बिजली आने वाले लाइन की आवश्यकता नहीं रह जायेगी. लातेहार में जो अक्सर फॉल्ट होता था, उसका सदा के
लिए समाधान हो जायेगा. इस ग्रिड को सेवेन वे ग्रिड के रूप में चालू किया जायेगा. जिससे जिले के सातों प्रखंडों को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाइ की जायेगी.
