नवनिर्मित भवन में ताला जड़ने का मामलाप्रतिनिधि, हेरहंजप्रभारी बीइइओ लल्लु राम की कार्यप्रणाली से नाराज बीडीओ आशिष कुमार ने अपर समाहर्ता राजस्व लातेहार अनिल कुमार को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि शनिवार की सुबह 9.30 बजे प्रभारी बीइइओ लल्लु राम कुछ शिक्षकों के साथ प्रखंड कार्यालय के नवनिर्मित दो मंजिला भवन पहुंचे. जहां बिजली का काम चल रहा था. श्री राम मैकेनिकों व सफाई कर्मियों से उलझ पड़े. सबों को बाहर निकाल कर कमरे में ताला जड़ दिया. बीडीओ ने इस मामले में एसी से कार्रवाई की मांग की है. ताला खोल दिया गया : बीइइओइस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी बीइइओ लल्लु राम ने कहा कि कमरे का ताला खोल दिया गया है. उनकी किसी से बकझक नहीं हुई है. आवासीय विद्यालय हेतु रिपोर्ट देना जरूरी था. शाम चार बजे तक लगा था ताला : बीडीओ वहीं बीडीओ आशिष कुमार ने कहा कि शुक्रवार की रात उन्होंने ही बीइइओ को कमरा नहीं देने की बात कही थी. फिर भी बीइइओ जबरदस्ती पर उतर आये. मेरी गैर मौजूदगी में ताला जड़ दिया. अपराह्न चार बजे तक ताला लगा था. बीइइओ वहां कामगारों से भी उलझ गये. इसकी रिपोर्ट एसी लातेहार को की गयी है.
बीइइओ की कार्यशैली से नाराज बीडीओ ने एसी को लिखा पत्र
नवनिर्मित भवन में ताला जड़ने का मामलाप्रतिनिधि, हेरहंजप्रभारी बीइइओ लल्लु राम की कार्यप्रणाली से नाराज बीडीओ आशिष कुमार ने अपर समाहर्ता राजस्व लातेहार अनिल कुमार को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि शनिवार की सुबह 9.30 बजे प्रभारी बीइइओ लल्लु राम कुछ शिक्षकों के साथ प्रखंड कार्यालय के नवनिर्मित दो मंजिला भवन […]
