बसंती देवी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

बरवाडीह. पुलिस ने लंका ग्राम की बसंती देवी हत्याकांड में उसके चचेरे भाई सुनील राम को गिरफ्तार किया है. बसंती की हत्या सुनील राम व रिश्तेदारों द्वारा मिल कर करने का आरोप है. हत्या के बाद शव कोयल नदी के किनारे फेंक दिया गया था. बरवाडीह थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने बताया कि जमीन जायदाद […]

बरवाडीह. पुलिस ने लंका ग्राम की बसंती देवी हत्याकांड में उसके चचेरे भाई सुनील राम को गिरफ्तार किया है. बसंती की हत्या सुनील राम व रिश्तेदारों द्वारा मिल कर करने का आरोप है. हत्या के बाद शव कोयल नदी के किनारे फेंक दिया गया था. बरवाडीह थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने बताया कि जमीन जायदाद व बद चलनी को लेकर महिला के परिजन परेशान थे. पूछताछ में सुनील ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए इस घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम बताये हैं. पुलिस शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >