लीड ...पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

26 लेट 9- पौधरोपण करते उपायुक्त व अन्य अधिकारी.विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम, डीसी ने कहाप्रतिनिधि, लातेहारउपायुक्त बालमुकुंद झा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन आवश्यक है. पर्यावरण असंतुलन के कारण ही प्राकृतिक आपदाएं घट रही है. पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना व उनका संरक्षण करने की जरूरत है. श्री झा […]

26 लेट 9- पौधरोपण करते उपायुक्त व अन्य अधिकारी.विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम, डीसी ने कहाप्रतिनिधि, लातेहारउपायुक्त बालमुकुंद झा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन आवश्यक है. पर्यावरण असंतुलन के कारण ही प्राकृतिक आपदाएं घट रही है. पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना व उनका संरक्षण करने की जरूरत है. श्री झा शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित नव निर्मित पुलिस लाइन परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मौके पर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार बिरथरे, वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी मुख्य रूप से उपस्थित थे. पुलिस अधीक्षक श्री बिरथरे ने भी पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की. कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा है. अनुमंडल पदाधिकारी डॉ शातनु कुमार अग्रहरि ने पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से आगे आने की बात कही. वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी ने कहा कि वृक्ष संतान के समान है. इनकी रक्षा करने के लिए सामूहिक पहल की दरकार है. इस काम में ग्राम वन समिति की भूमिका अहम है. अतिथियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण भी किया. मौके पर समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष भारती, एसडीपीओ रौशन गुडि़या, सहायक खनन पदाधिकारी विशेश्वर राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >