लातेहार. स्थानीय चंदनडीह निवासी मीना देवी ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ मांझी से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. बताया कि उनके पति प्रदीप प्रसाद दीपक स्वीट्स नामक दुकान चलाते थे. उनकी मृत्यु के उपरांत सौतेला देवर प्रवीण प्रसाद पति एवं ससुर की संपत्ति से उन्हें बेदखल करने का प्रयास कर रहा है. दुकान की आमदनी में उनका हिस्सा नहीं दे रहा है. मीना देवी ने बताया कि अदालत ने उन्हें भरण-पोषण हेतु तीन हजार रुपये भुगतान करने का आदेश पारित किया है, लेकिन उक्त आदेश को भी प्रवीण नहीं मान रहा है. उन्होंने बताया कि गत सप्ताह वह देवर द्वारा सड़क पर मारपीट तथा अश्लील हरकत करने की शिकायत लेकर महिला थाना गयी, तो थानेदार ने उनका मुकदमा नहीं लिया. उक्त ज्ञापन के आलोक में अध्यक्ष ने कहा कि आयोग यहां शीघ्र अदालत लगा कर मामलों का त्वरित निबटारा करेगा. दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.
लीड के साथ....देवर कर रहा है संपत्ति से बेदखल करने का प्रयास
लातेहार. स्थानीय चंदनडीह निवासी मीना देवी ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ मांझी से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. बताया कि उनके पति प्रदीप प्रसाद दीपक स्वीट्स नामक दुकान चलाते थे. उनकी मृत्यु के उपरांत सौतेला देवर प्रवीण प्रसाद पति एवं ससुर की संपत्ति से उन्हें बेदखल करने का प्रयास कर रहा है. दुकान […]
