1...बंद से यातायात सेवा प्रभावित

फीकी रही मंगलवारीय हाटलातेहार. माओवादियों के 23 जून को आहूत एक दिवसीय बंद को लेकर रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. हालांकि कुछेक मालवाहक वाहन चलते देखे गये. बंद को लेकर कचहरी परिसर, समाहरणालय, प्रखंड सह अंचल परिसर में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ कम थी. शहर की दुकानें खुली थी. […]

फीकी रही मंगलवारीय हाटलातेहार. माओवादियों के 23 जून को आहूत एक दिवसीय बंद को लेकर रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. हालांकि कुछेक मालवाहक वाहन चलते देखे गये. बंद को लेकर कचहरी परिसर, समाहरणालय, प्रखंड सह अंचल परिसर में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ कम थी. शहर की दुकानें खुली थी. लेकिन मंगलवारीय हाट फीका रहा. ग्रामीण क्षेत्रों से वाहन का परिचालन नहीं होने से ग्रामीण जिला मुख्यालय नहीं पहुंच सके .बस स्टैंडों में सन्नाटा पसरा था. सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय खुले थे. बैंक व बीमा कंपनियों के कार्यालय खुले थे. हालांकि पेट्रोल पंप बंद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >