परसही पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर

22 लेट 4- जानकारी देते मुखिया व पंसस.लातेहार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सदर प्रंखड के परसही पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुखिया प्रमीला देवी एवं पंचायत समिति सदस्य परशुराम लोहरा उपस्थित थे. मुखिया ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व सुरक्षा बीमा योजना समेत कई योजनाओं की […]

22 लेट 4- जानकारी देते मुखिया व पंसस.लातेहार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सदर प्रंखड के परसही पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुखिया प्रमीला देवी एवं पंचायत समिति सदस्य परशुराम लोहरा उपस्थित थे. मुखिया ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व सुरक्षा बीमा योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी. बताया कि 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा एवं 330 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर जीवन ज्योति बीमा किया जाता है. पंसस ने अटल पेंशन योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी. लीगल वोलेंटियर शिव प्रसाद यादव ने घरेलू हिंसा, डायन प्रथा निषेध अधिनियम एवं बालश्रम व बाल विवाह के दुष्प्रभाव की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >