पानी की समस्या को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

पॉलिटेक्निक कॉलेज के मुख्य द्वारा पर तीन घंटे लगाया तालाप्रतिनिधि, लातेहारबानपुर क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने पानी की समस्या को लेकर संस्थान परिसर में हंगामा किया. मुख्य द्वार पर तीन घंटे तक ताला लगाये रखा. छात्रों का कहना था कि पानी की समस्या को लेकर कई बार प्रबंधन को सूचित किया गया, लेकिन […]

पॉलिटेक्निक कॉलेज के मुख्य द्वारा पर तीन घंटे लगाया तालाप्रतिनिधि, लातेहारबानपुर क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने पानी की समस्या को लेकर संस्थान परिसर में हंगामा किया. मुख्य द्वार पर तीन घंटे तक ताला लगाये रखा. छात्रों का कहना था कि पानी की समस्या को लेकर कई बार प्रबंधन को सूचित किया गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. पानी के लिए उन्हें दूर जाना पड़ता है. इस कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है. छात्रों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. कहा कि जब भी विभाग में जानकारी लेते जाते हैं, तो उनलोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. संस्थान के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा यहां पानी की व्यवस्था नहीं की गयी है. जबकि संस्थान द्वारा विभाग को भुगतान कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >