आनेवाला समय आजसू का : जीतेंद्र

लातेहार. आजसू पार्टी का स्थापना सह संकल्प दिवस जिला कार्यालय में मनाया गया. इस मौके पर जिला, पंचायत व टोला स्तर की कमेटी का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर विचार किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिलाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि आनेवाला समय आजसू का है. आजसू ही राज्य का विकास करेगी. […]

लातेहार. आजसू पार्टी का स्थापना सह संकल्प दिवस जिला कार्यालय में मनाया गया. इस मौके पर जिला, पंचायत व टोला स्तर की कमेटी का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर विचार किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिलाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि आनेवाला समय आजसू का है. आजसू ही राज्य का विकास करेगी. श्री सिंह ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की नीति-सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की. कार्यक्रम में बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, केंद्रीय सदस्य अखिलेश श्रीवास्तव, श्रवण पांडेय, राजकुमार यादव, संजू देवी, ललिता देवी, बिरसा मुंडा, दौलत यादव, योंगेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >