अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

मनिका : थाना क्षेत्र के हुरहुरी घाटी के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से माइल गांव निवासी रामधारी भगत (63 वर्ष) की मौत हो गयी. पुलिस शव को बुधवार की सुबह बरामद कर थाना ले आयी. मृतक के बैग से उसके बेटे का नाम व पता मिलने के बाद उसकी […]

मनिका : थाना क्षेत्र के हुरहुरी घाटी के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से माइल गांव निवासी रामधारी भगत (63 वर्ष) की मौत हो गयी. पुलिस शव को बुधवार की सुबह बरामद कर थाना ले आयी.

मृतक के बैग से उसके बेटे का नाम पता मिलने के बाद उसकी शिनाख्त हो पायी. जानकारी मिलने पर परिजन थाना पहुंचे. पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के पुत्र रामलाल भगत ने बताया कि उसके पिता 15 दिन पूर्व तीर्थ यात्रा पर निकले थे.

मालूम हो कि मृतक के बैग से हरिद्वार, काशी, अजमेर समेत कई जगहों का रेल टिकट तसवीर मिला है. जिससे स्पष्ट होता है कि यात्रा से वापस आने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामधारी भगत की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >