लातेहार : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार गुप्ता की अदालत ने वन व्यापार प्रमंडल लातेहार में कार्यरत वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कृष्ण चंद्र बोयपाये की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती वारंट जारी किया है.
मालूम हो कि जीआर 581/12 मामले में श्री बोयपोय पर सरकारी राशि का गबन समेत वित्तीय अनियमितता की शिकायत वन प्रमंडल पदाधिकारी नागेंद्र बैठा ने की थी. जिनके आवेदन पर लातेहार सदर थाना कांड संख्या 125/12 दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक श्री बोयपोय पिछले कई महीनों से फरार हैं तथा अपने कार्यालय में भी नहीं आ रहे हैं.
