बम फटने से माओवादी की मौत

चंदवा : माओवादी दस्ते के सदस्य परदेशी लोहरा (पिता त्रिलोचन लोहरा, ग्राम बंदुआ, हेरहंज) की मौत बम फटने से हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर बाद की है. देर रात शव को माओवादियों ने परिजनों को सौंप दिया. शव दफनाने की सूचना पर बुधवार की सुबह थानेदार विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस हेरहंज गांव […]

चंदवा : माओवादी दस्ते के सदस्य परदेशी लोहरा (पिता त्रिलोचन लोहरा, ग्राम बंदुआ, हेरहंज) की मौत बम फटने से हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर बाद की है. देर रात शव को माओवादियों ने परिजनों को सौंप दिया. शव दफनाने की सूचना पर बुधवार की सुबह थानेदार विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस हेरहंज गांव पहुंची. ग्रामीणों समेत परिजनों से आवश्यक जानकारी ली.

शव क्षतविक्षत था. बताया जाता है कि माओवादी का दस्ता विश्रम कर रहा था. पास में एक शक्तिशाली बम रखा था. जिसके पास ही परदेशी बैठा था. अचानक बम फट गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >