चार बच्चे की मां तीन बच्चे के पिता के साथ फरार

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के रंका पंचायत अंतर्गत असया गांव निवासी सुदामा चौधरी की पत्नी व चार बच्चे की मां अपने चचेरे देवर व तीन बच्चे के पिता बुद्धि नारायण चौधरी के साथ 90 हजार नकद व 60 हजार रुपये का जेवर लेकर फरार हो गयी. मामला नौ जुलाई का बताया जाता है. सोमवार को […]

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के रंका पंचायत अंतर्गत असया गांव निवासी सुदामा चौधरी की पत्नी चार बच्चे की मां अपने चचेरे देवर तीन बच्चे के पिता बुद्धि नारायण चौधरी के साथ 90 हजार नकद 60 हजार रुपये का जेवर लेकर फरार हो गयी. मामला नौ जुलाई का बताया जाता है.

सोमवार को सुदामा चौधरी उसके पिता पहलवान चौधरी ने रंका पंचायत के मुखिया पति देवराज उपाध्याय के घर पहुंच कर गुहार लगायी. सुदामा चौधरी ने बताया कि वह बाहर काम करता था. वहां से अपने खाते में हर महीने पैसा जमा करता था. इस तरह उसने घर बनाने के लिए 90 हजार रुपये जमा किया था.

खाता का एटीएम पत्नी के पास था. उसकी पत्नी खाता से सारा पैसा निकाल कर 60 हजार का जेवर लेकर उसके चचेरे भाई के साथ फरार हो गयी. इसे लेकर 10 जुलाई को गढ़वा थाना में मामला भी दर्ज कराया.

लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है. सुदामा ने देवराज उपाध्याय से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी को खोजने में मदद करें. वह उसकी सारी पूंजी एक बेटे को लेकर भाग गयी है. तीन बेटियां उनके साथ है. बड़ी बेटी नौवीं की छात्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >