संकट से उबर सकता है राष्ट्र

मेदिनीनगर : भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए घोषित किये जाने के बाद पलामू भाजपाइयों ने छहमुहान पर जुलूस निकाला व भाजपा नेताओं ने नारेबाजी की. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया. जुलूस छहमुहान से शुरू हुआ, जो जिला स्कूल, पंचमुहान चौक होते हुए महावीर मंदिर पहुंचा. कार्यकर्ताओं ने महावीर […]

मेदिनीनगर : भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए घोषित किये जाने के बाद पलामू भाजपाइयों ने छहमुहान पर जुलूस निकाला भाजपा नेताओं ने नारेबाजी की. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया. जुलूस छहमुहान से शुरू हुआ, जो जिला स्कूल, पंचमुहान चौक होते हुए महावीर मंदिर पहुंचा.

कार्यकर्ताओं ने महावीर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए नेता चुनने से कार्यकर्ता आम जनता में काफी हर्ष देखा जा रहा है. देश की जनता मोदी पर निगाहें लगा कर बैठी हुई है.

श्री सिंह ने कहा कि देश कई परिस्थितियों से जूझ रहा है. इसका निराकरण सिर्फ नरेंद्र मोदी से ही संभव है. उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का लहर है. सभी समाज के लोग मोदी को देश की सत्ता में देखना चाहती है.

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, उदय शुक्ला, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शिव कुमार मिश्र, अशोक सिंह, युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष श्याम बाबू, विजय ओझा, प्रियरंजन कुमार, राजकुमार बर्मन, राजेश गुप्ता, निराला पांडेय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >