चंदवा : प्रखंड के ब्रह्मणी गांव निवासी मो इब्राहिम अंसारी व उनकी बेगम कुलसूम बीवी मंगलवार 17 सितंबर को हज के लिए रवाना होंगे. गुरुवार को ब्रह्मणी स्थित आवास पर रवानगी के पूर्व जलसे का आयोजन किया गया.
कारी मौलाना कयूम की सदारत में जलसे की शुरुआत की गयी. कारी बेलाल अहमद ने समारोह का संचालन किया. मौके पर हाजी सलीम साहब, हाजी बसीर साहब, हाफीज शेर मोहम्मद, हाफीज अख्तर, हाफीज अब्दुल हफीज, हाफीज अब्दाल, ब्रह्मणी के सेक्रेटरी मो. शमशुल अंसारी के अलावा मौलाना सिद्दीकुल कादरी समेत लोगों ने हज के महत्व पर चर्चा की.
