डंपर-बाइक की टक्कर, एक की मौत

चंदवा : रांची–चतरा मार्ग (एनएच-99) पर हिसरी गांव के समीप डंपर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये. घटना शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे की है. मृतक पुनिया उर्फ पुने उरांव प्रखंड के जोबिया गांव का रहनेवाला था. घायलों में मृतक का चचेरा […]

चंदवा : रांचीचतरा मार्ग (एनएच-99) पर हिसरी गांव के समीप डंपर बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये. घटना शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे की है. मृतक पुनिया उर्फ पुने उरांव प्रखंड के जोबिया गांव का रहनेवाला था.

घायलों में मृतक का चचेरा भाई शिवव्रत उरांव सास पारो देवी शामिल हैं. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद देर रात रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

नौकरी मुआवजा को लेकर सड़क जाम : घटना के बाद मृतक के परिजनों ग्रामीणों ने मुआवजा नौकरी की मांग को लेकर घटनास्थल के पास रोड जाम कर दिया. रात करीब एक बजे तक सड़क पर बैठे रहे. उनकी मांगों को लेकर शनिवार की सुबह थाना परिसर में इंस्पेक्टर रामजी महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई.

इसमें बीडीओ रविश राज सिंह, सीसीएल के एसओ माइनिंग आरडी बर्मन, सिविल एके शर्मा एम टोप्पो के अलावे पंसस फहमीदा बीवी, मुखिया रामधनी भगत, प्रहलाद प्रसाद, मोफिल खां, चंद्रदेव उरांव, बलदेव उरांव, राजू उरांव समेत ग्रामीण शामिल थे. बैठक में परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजा इंदिरा आवास योजना देने पर सहमति बनी. मगर ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अड़े रहे. सोमवार को फिर से बैठक कर मुआवजा देने पर विचार किया जायेगा.

बाइक जली, डंपर पलट गया : जानकारी के अनुसार पुनिया उरांव, शिवव्रत उरांव पारो देवी को बाइक पर बैठा कर जोबिया स्थित घर जा रहा था. इसी क्रम में हिसरी गांव के समीप तेतरियाखार (बालूमाथ) से कोयला लेकर चंदवा अनलोडिंग स्टेशन रहे डंपर (जेएच 021/6743) बाइक में टक्कर हो गयी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गयी. डंपर भी पलट गया. पुनिया का सिर कुचल जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं धक्के से शिवव्रत पारो दूर जा गिरे. ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >