कई गांवों का संपर्क कटा

– सुनील कुमार – लातेहार–लेबराटांड़–मुरमू पथ बारिश में बहा लातेहार : लातेहार को लोहरदगा जिला से जोड़नेवाली लातेहार–लेबराटांड़–मुरमू पथ बदहाल हो गया है. मोरम पथ होने की वजह से इस बरसात में सड़क बह गयी. कीचड़ के कारण वाहनों का आना–जाना बंद हो गया है. इसके चलते दर्जन भर गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क […]

– सुनील कुमार –

लातेहारलेबराटांड़मुरमू पथ बारिश में बहा

लातेहार : लातेहार को लोहरदगा जिला से जोड़नेवाली लातेहारलेबराटांड़मुरमू पथ बदहाल हो गया है. मोरम पथ होने की वजह से इस बरसात में सड़क बह गयी. कीचड़ के कारण वाहनों का आनाजाना बंद हो गया है.

इसके चलते दर्जन भर गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है. लातेहार जिला मुख्यालय से महज नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुरमू, माची, सिरम आदि गांव के लोगों को लगभग 85 किलोमीटर की दूरी तय कर लोहरदगाकिस्को पथ से आनाजाना पड़ रहा है.

पैदल छोड़ किसी भी वाहन से इन गांवों तक पहुंचना संभव नहीं है. मुरमू ग्राम निवासी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहेदव का भी पैतृक निवास इसी मार्ग पर है. हेसला स्थित अखिल भारतीय आदिवासी विद्यालय जहां सैकड़ों छात्र अध्ययनरत हैं, उन तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है.

सिरममाची से चलने वाले दो दर्जन टेंपो कमांडर जीप का भी परिचालन पिछले सप्ताह से बंद है. इनकी रोजीरोटी मारी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >