चोर समझ कर दो को पीटा

मनिका : प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों चोर की अफवाह से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है. लेकिन चोर तो नहीं अनजान व्यक्तियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. ऐसी ही एक घटना सोमवार को घटी. चांदपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी अशेष कुमार व अरुण कुमार जैसे ही मनिका चेकनाका के […]

मनिका : प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों चोर की अफवाह से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है. लेकिन चोर तो नहीं अनजान व्यक्तियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

ऐसी ही एक घटना सोमवार को घटी. चांदपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी अशेष कुमार अरुण कुमार जैसे ही मनिका चेकनाका के समीप बस से उतरे, लोगों ने अनजान चेहरा देख उनसे पूछताछ शुरू की.

वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी. सूचना मिलने पर मनिका पुलिस दोनों को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. पूछताछ में उक्त दोनों ने बताया कि मनिका के रेवत कुचाल गांव का अनिल नामक युवक चार वर्ष से उनके यहां काम रता है, वे उसी को लेने यहां आये थे. अनिल परहिया (पिता मंगर परहिया) ने ही उन लोगों को फोन कर बुलाया था.

इधर, चोर को थाने में लाये जाने की खबर पर वहां काफी ग्रामीण जुट गये. बाद में थाना पहुंचे अनिल ने बताया कि पैसा नहीं रहने पर उसने उक्त लोगों को बुलाया है. दो दिन बाद इनके साथ वह भी काम करने यूपी जायेगा. तब जाकर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया. इधर, रविवार की रात प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी उसके एक साथी को लोगों ने चोर समझ धुनाई कर दी थाने को सौंप दिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार की सुबह उन्हें छोड़ दिया.

अफवाह में पड़ें : थाना प्रभारी : मनिका थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीण अफवाह से बचें. गांव में किसी अनजान व्यक्ति को देखें तो पुलिस को इसकी सूचना दें. उसके साथ मारपीट करें. इससे निदरेष लोग भी पिट जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >