नेतरहाट में दूर संचार सेवा ठप

लातेहार : झारखंड की पहाड़ी नगरी नेतरहाट पिछले एक पखवारे से संचार से कट गयी है. बीएसएनएल की मोबाइल सेवा पिछले सोमवार से पूर्णत: ठप है. लैंड लाइन सेवा जून 2013 से अनियमित है. लैंड लाइन की सेवा बाधित होने से ब्रॉड बैंड सेवा पूर्णत: ठप है. ब्रॉड बैंड की सेवा प्रभावित होने से मशहूर […]

लातेहार : झारखंड की पहाड़ी नगरी नेतरहाट पिछले एक पखवारे से संचार से कट गयी है. बीएसएनएल की मोबाइल सेवा पिछले सोमवार से पूर्णत: ठप है. लैंड लाइन सेवा जून 2013 से अनियमित है. लैंड लाइन की सेवा बाधित होने से ब्रॉड बैंड सेवा पूर्णत: ठप है. ब्रॉड बैंड की सेवा प्रभावित होने से मशहूर नेतरहाट विद्यालय के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

विद्यालय परिसर में अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक के भी कई काम प्रभावित हो रहे हैं. नेतरहाट में देशविदेश के दर्जनों पर्यटकों का प्रतिदिन आनाजाना होता है. संचार व्यवस्था के ठप पड़ने से पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >