स्मार्ट कार्ड के लिए फोटोग्राफी 16 से

बरवाडीह : वर्ष 2013-14 के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्ड (स्मार्ट कार्ड) बनवाने हेतु जानकारी देने के लिए विकास एवं कौशल भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. आइसीआइसीआइ लोंबार्ड के मैनेजर राजेश्वर सिंह ने उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका व जन प्रतिनिधियों को कार्ड बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि 16 अगस्त […]

बरवाडीह : वर्ष 2013-14 के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्ड (स्मार्ट कार्ड) बनवाने हेतु जानकारी देने के लिए विकास एवं कौशल भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. आइसीआइसीआइ लोंबार्ड के मैनेजर राजेश्वर सिंह ने उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका जन प्रतिनिधियों को कार्ड बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

बताया कि 16 अगस्त से प्रखंड के सभी पंचायतों में संबंधित एजेंसी द्वारा लाभुकों की फोटोग्राफी की जायेगी.

प्रत्येक परिवार के लिए 30 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है. कार्यशाला में सेविकाओं को कार्ड बनाये जाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया. डीपीएम विनोद कुमार ने भी कई जानकारी दी. सीडीपीओ नीता चौहान ने कहा कि प्रत्येक सेविका अपने नजदीक के पंचायत भवन पहुंच कर क्षेत्र के लाभुकों को स्मार्ट कार्ड बनाने में सहयोग प्रदान करेंगी.

इस कार्य हेतु सेविका को प्रति लाभुक चार रुपये की दर से सेवा शुल्क प्रदान किया जायेगा. कार्यशाला में बताया गया कि नया स्मार्ट कार्ड एक अक्तूबर से प्रभावी हो जायेगा. इस दौरान लाभुकों का फोटोग्राफी कर स्मार्ट कार्ड का वितरण कर दिया जायेगा. मौके पर उप प्रमुख अजय कुमार यादव, मुखिया रामधनी सिंह, पंसस नैयर आजम, सीता देवी, सभी पंचायतों के मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >