मां उग्रतारा मंदिर में पूजा कल

चंदवा : प्रखंड के नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा के प्राचीन मंदिर में 11 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर महाआरती के बाद परंपरागत पूजा होगी. तत्पश्चात श्रद्धालु दर्शन व पूजन कर सकेंगे. पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. चकला शाही परिवार (ज्येष्ठ परंपरा) के ठाकुर युगल किशोर नाथ शाही व मंदिर […]

चंदवा : प्रखंड के नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा के प्राचीन मंदिर में 11 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर महाआरती के बाद परंपरागत पूजा होगी. तत्पश्चात श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे. पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

चकला शाही परिवार (ज्येष्ठ परंपरा) के ठाकुर युगल किशोर नाथ शाही मंदिर सेवायत सह मुंतजीमकार पंडित हरि बल्लभ मिश्र ने बताया कि कटहल के कोआ को अरवा चावल के साथ पिस कर गुड़ मेवा मिलाया जाता है, तत्पश्चात इसे घी में छान कर मातेश्वरी को भोग चढ़ाया जाता है. यहां वर्ष में 14 परंपरागत पूजा का विधान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >