चंदवा/बारियातू : सुरांगी टोला (बारियातू) निवासी रामलाल उरांव (16 वर्ष) गुरुवार की दोपहर ठनका की चपेट में आ कर जान गवां बैठा. नागरिकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
बताया जाता है कि राम लाल बालूमाथ से साइकिल पर सवार हो कर अपने घर जा रहा था. बारिश से बचने के लिए वह बरनी के पास रुका. इसी दौरान ठनका गिरा. जिससे उसकी मौत हो गयी. उधर चंदवा प्रखंड के दूबी गांव निवासी मुनी उरांव बुधवार की शाम ठनका की चपेट में आ कर झुलस गया. परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. उपचार के पश्चात रिम्स रेफर कर दिया गया है.
