चंदवा में डिग्री कॉलेज खुलने के आसार बढ़े

चंदवा : परसही (कामता) में राज्यपाल को दान में दी गयी 12.5 एकड़ भूमि पर डिग्री कॉलेज खुलने का सपना पूरा होता दिख रहा है. इसके खुलने से प्रखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दर–ब–दर भटकना नहीं पड़ेगा. यह संभव हो पाया है क्षेत्रीय सांसद इंदर सिंह नामधारी व शिक्षा प्रेमियों की पहल […]

चंदवा : परसही (कामता) में राज्यपाल को दान में दी गयी 12.5 एकड़ भूमि पर डिग्री कॉलेज खुलने का सपना पूरा होता दिख रहा है. इसके खुलने से प्रखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दरदर भटकना नहीं पड़ेगा. यह संभव हो पाया है क्षेत्रीय सांसद इंदर सिंह नामधारी शिक्षा प्रेमियों की पहल पर.

मंगलवार को स्थानीय जयहिंद पुस्तकालय में प्रतिष्ठित व्यवसायी रामकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में महाविद्यालय संचालन समिति गठन को लेकर बैठक की गयी. सांसद इंदर सिंह नामधारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया. अध्यक्ष सांसद इंदर सिंह नामधारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रसाद, सचिव लाल अमित नाथ शाहदेव, कोषाध्यक्ष शंकर लाल कानोडिया, संरक्षक रानी दुर्गावती देवी समाजसेवी शिवव्रत दुबे बनाये गये.

इसके अलावे कार्यकारिणी सदस्यों में रामयश पाठक, रामदेव गंझू, प्रभाकर मिश्र, सुरेंद्र वैद्य, मोफिल खां, निर्मल कुमार शर्मा, राजेश किशोर नाथ शाही, गोविंद बल्लभ मिश्र, उज्जवल दता, सतेंद्र प्रसाद, जूठी प्रसाद सिंह, रवि कुमार डे, लाल कौशल नाथ शाहदेव सदस्य शामिल हैं.

कई पहलुओं पर विमर्श

बैठक में महाविद्यालय को लेकर कई प्रस्ताव पारित किये गये. सर्वप्रथम जगतमोहन जगधात्री नाथ महाविद्यालय के नाम पर सर्वसम्मति बनी. बाद में पूर्व में सांसद मद से बनाये गये पुराने भवन को दुरुस्त कर कार्यालय खोलने, कार्यालय से नवनिर्मित भवन तक पीसीसी पथ इसके किनारे पौधरोपण करने, नीलांबरपीतांबर विवि से महाविद्यालय के लिए संबद्धता प्राप्त करने, चहारदीवारी निर्माण आगामी सत्र से नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने समेत कई पहलुओं पर विचारविमर्श किया गया.

मौके पर केशव लाल चावड़ा, महेंद्र प्रसाद साहू, भुनेश प्रसाद, केके अग्रवाल, प्रमोद दुबे, अशोक सिंह जडेजा, रामनाथ गुप्ता उर्फ छोटू, मो अब्दाल, सुधीर प्रसाद, मनु गुप्ता, रामवृक्ष चौधरी, सुबोध जायसवाल, ईश्वर दयाल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे. सबों ने महाविद्यालय संबंधी कार्य प्रगति पर देख हर्ष व्यक्त किया.

टोरी स्टेट के युवराज ने दान की थी जमीन : ज्ञात हो कि कॉलेज निर्माण हेतु उक्त भूमि पूर्व विधायक सह टोरी इस्टेट के युवराज कुमार जगधात्री नाथ शाहदेव (अब स्वर्गीय) उनकी धर्मपत्नी रानी दुर्गावती देवी ने राज्यपाल के नाम की थी. इस भूमि पर पूर्व सांसद उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा दो कमरे बनवाये गये थे.

इसके बाद काफी उतारचढ़ाव के बाद सांसद श्री नामधारी का प्रयास रंग लाया. 15 लाख रुपये की लागत से नये भवन का निर्माण प्रगति पर है. क्षेत्रीय विधायक बैद्यनाथ राम ने भी कमरा निर्माण हेतु 15 लाख रुपये दिये हैं. 19 नवंबर 2011 को सांसद नामधारी ने भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. फिलवक्त निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >