बीएसएनएल की लचर सेवा के खिलाफ प्रदर्शन

बरवाडीह : बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. उपभोक्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व व्यवसायी संघ ने रविवार को बीएसएनएल के जीएम व टीडीएम का पुतला दहन किया. इससे पूर्व बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर से जुलूस निकाला गया. इसमें शामिल लोगों ने बीएसएनएल कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. […]

बरवाडीह : बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. उपभोक्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व्यवसायी संघ ने रविवार को बीएसएनएल के जीएम टीडीएम का पुतला दहन किया.

इससे पूर्व बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर से जुलूस निकाला गया. इसमें शामिल लोगों ने बीएसएनएल कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यालय में मौजूद लाइन मैन सुदामा पाल ने कार्यालय में डीजल की कमी बैटरी खराब होने के कारण सभी सेवा बाधित रहने की बात कही.

प्रदर्शनकारियों ने घेराव कार्यक्रम की सूचना पूर्व में दिये जाने के बाद भी किसी अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने पर रोष जताया. कहा कि व्यवस्था में सुधार हेतु अभियंता स्तर के पदाधिकारी का यहां पदस्थापन किया गया है, ताकि वे बरवाडीह, गारू, बेतला, महुआडांड छिपादोहर एक्सचेंज की देखरेख कर सकें.

मगर लैंड लाइन, मोबाइल ब्रॉड बैंड सेवा की हालत बदतर हो गयी है. लाइन मैन को एक सप्ताह के अंदर नियमित सेवा प्रदान करने की हिदायत देते हुए प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के सामने ही टीडीएम जीएम का पुतला दहन किया.

मौके पर माले नेता कन्हाई सिंह, सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह, भाजपा के मनोज कुमार सिंह, अशफाक अहमद मुन्ना, कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू, उप प्रमुख अजय यादव, वीरेंद्र ठाकुर, व्यवसायी संघ के शशि शेखर, फिरोज मुन्ना, विजय अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >